सारा अली ने शेयर की महादेव के साथ की तस्वीर, यूजर्स भड़के
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान


बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अभिनेत्री महादेव के चरणों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सारा को ट्रोल किया जा रहा है। गौरतलब है कि सारा अली खान अपनी फिल्मों और तस्वीरों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं।

बता दें कि ये तस्वीर शिवरात्रि की है. जहां सारा अली खान भगवान महादेव के मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। उन्होंने इसकी एक फोटो भी शेयर की और अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद से सारा को जमकर ट्रोल किया जाने लगा है।

अभिनेत्री सारा अली खान, अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी हैं। सारा हमेशा अलग-अलग मंदिरों में जाती हैं। इतना ही नहीं वह अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। अपने बिजी शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर सारा अली खान महाशिवरात्रि के दिन मंदिर गईं और भगवान शंकर के दर्शन किए। 

हालांकि इस फोटो को शेयर करने के बाद सारा के कुछ फैंस उनसे नाराज हो गए हैं। सारा की मां हिन्दू हैं, जबकि उनके पिता मुस्लिम हैं। इसलिए सारा दोनों धर्मों के त्योहारों को समान प्रेम से मनाती हैं। हालांकि फैंस अब भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

सारा अली ने शेयर की महादेव के साथ की तस्वीर, यूजर्स भड़के

वारसा विद्रोह अभियान विवाद: एडल्ट क्रिएटर को एंबेसडर बनाने पर पोलैंड में मचा घमासान, भारी विरोध के बाद हटाना पड़ा नाम..

पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के ऐतिहासिक वारसा विद्रोह (Warszawa Revolt) की 82वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक ......

सारा अली ने शेयर की महादेव के साथ की तस्वीर, यूजर्स भड़के

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......