वरुण धवन जल्द ही पापा बनने वाले है ,आप भी सोच रहे होंगे कि क्या ये सच है! सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रहा है। हुआ ये कि पिछले दिनों कथित तौर पर वरुण धवन को उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ एक फर्टिलिटी क्लीनिक से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठते हुए देखा गया। अब इसे लेकर कानाफूसी शुरू हो चुकी है।
पापा बनने वाले हैं वरुण धवन
जहां वरुण ने हुडी टी-शर्ट और जूतों और जॉगर्स के साथ कैजुअल लुक दिया। वहीं नताशा ने अबस्ट्रैक्ट प्रिंट के साथ एक मोनोक्रोमैटिक ड्रेस पहनी और अपने बालों को खुला छोड़ दिया। जनवरी 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। अलीबाग में एक क्लोज फंक्शन में इन्होंने सात फेरे लिए है। कपल को लेकर अकसर ही उनके घर खुशखबरी आने की बातें सोशल मीडिया पर चलती रहती हैं।
आखिर क्या है सच्चाई
हालांकि, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन और नताशा दलाल फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं बल्कि डर्मेट क्लिनिक गए थे। हां यह सच है! कोईमोई की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये कपल दरअसल एक स्किन स्पेशलिस्ट से मिलने गए थे। कपल के करीबी एक सूत्र ने ई-टाइम्स को बताया, “कुछ भी लिखते हैं … कुछ भी सोचते हैं। क्या टाइमपास लगा रखा है।
बवाल में नजर आएंगे वरुण धवन
वर्कफ्रंट की बात करें को वरुण धवन को इस साल रिलीज होने वाली फिल्म जन गण मन में भी देखा जाएगा। साथ ही उनके पास मिस्टर और मिसेज माही है। इसके अलावा वरुण के पास नितेश तिवारी की बवाल भी है, जिसकी इस साल रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
फ्लॉप थी भेड़िया
पिछले साल रिलीज हुए भेड़िया बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। भेड़िया में उनके साथ कृति सेनन नजर आई थीं। वरुण ने इस फिल्म के फ्लॉप होने पर निराशा भी जताई थी उन्होंने माना था कि फिल्म को बनाने में कुछ चूक हुई है।