लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों को लेकर सलमान खान ने किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान गैंगस्टरों के निशाने पर हैं और उन्हें सार्वजनिक रूप से धमकियां भी दी जा चुकी हैं। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए मुंबई पुलिस ने उन्हें वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराई है। इसी बीच हाल ही में “आप की अदालत” शो में सलमान खान ने इस पर कमेंट किया है। उन्होंने अपने अनुभव को भी शेयर किया कि किस तरह से वह खतरों के सामने सब कुछ संभाल रहे हैं।


सलमान ने कहा, “असुरक्षित होने से सुरक्षित रहना बेहतर है। हां, मैं सुरक्षित हूं। अब मैं सड़क पर साइकिल नहीं चला सकता या अकेले कहीं नहीं जा सकता। और तो और जब ट्रैफिक जाम होता है, तो इतनी सुरक्षा होती है कि जिससे दूसरे लोगों को परेशानी होती है।” सलमान ने आगे कहा, “गंभीर खतरे को देखते हुए सुरक्षा मुहैया कराई गई है।”

सलमान ने आगे कहा कि “मैं हर जगह पूरी सुरक्षा के साथ जा रहा हूं। मुझे पता है कि जो होने वाला है वो होकर रहेगा, चाहे मैं कितनी भी कोशिश कर लूं। मैं भगवान में विश्वास रखता हूं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं खुलेआम घूमता हूं। मेरे चारों ओर अब इतनी बंदूकें हैं कि कभी-कभी मुझे डर लगता है।”

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों को लेकर सलमान खान ने किया खुलासा

वारसा विद्रोह अभियान विवाद: एडल्ट क्रिएटर को एंबेसडर बनाने पर पोलैंड में मचा घमासान, भारी विरोध के बाद हटाना पड़ा नाम..

पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के ऐतिहासिक वारसा विद्रोह (Warszawa Revolt) की 82वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक ......

लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों को लेकर सलमान खान ने किया खुलासा

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......