शुरुआत में गदर 2 की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई
फाइल फोटो


सनी देओल की आगामी फिल्म 'गदर-2' की रिलीज जैसे-जैसे पास आ रही है, फैंस की बेताबी और भी बढ़ती जा रही है। 22 साल के बाद सनी देओल एक बार फिर से स्क्रीन पर भरपूर एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में सकीना और तारा की जोड़ी फैंस को फिर से एंटरटेन करेगी।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 1 अगस्त को ओपन हुई थी। टिकट विंडो के ओपन होते ही सनी देओल ने गदर मचा दिया है और लगभग एक हफ्ते तक थिएटर में शायद आपको पैर रखने की जगह भी न मिले।

गदर 2 देखने के लिए खचाख भर रहे हैं थिएटर

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर-2' की एडवांस बुकिंग का रिस्पांस काफी अच्छा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की पहले दिन पर ही 14 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुकी है और ग्रॉस कमाई लगभग 35 लाख की हुई है।

'गदर 2' को लगातार फैंस का प्यार मिलने पर अनिल शर्मा ने अपनी खुशी जताई। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने जस्ट बुक माय शो देखा। राज मंदिर जयपुर पूरे हफ्ते के लिए येलो हो चुका है..भगवान की 'गदर 2' पर कृपा है, बहुत ही शानदार बुकिंग हुई है। अब तक मेजर मल्टीप्लेक्स में बुकिंग ओपन भी नहीं हुई है.. आज वहां भी टिकट विंडो खुलने जा रही है। आपका शुक्रिया ऑडियंस"।

OMG 2 के साथ होगी 'गदर 2' की टक्कर

आपको बता दें कि ओह माय गॉड 2 और गदर 2 सिनेमाघरों में एक ही दिन पर रिलीज हो रही है। ये दोनों फिल्में ही 11 अगस्त को थिएटर में दस्तक देगी। साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर' में सनी देओल पत्नी सकीना को बॉर्डर पार लेने के लिए जाते हैं।

इस बार तारा सिंह अपने बेटे जीते को लाहौर से वापस इंडिया लाने की लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे। गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा सनी देओल के बेटे की भूमिका में नजर आएंगे, जो अब फिल्म में 21 साल के हो चुके हैं।




अधिक मनोरंजन की खबरें

शुरुआत में गदर 2 की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई

एमआरपी से ज्यादा वसूलना पड़ा भारी: ₹2 की अवैध वसूली पर हाथरस के रेस्टोरेंट पर लगा ₹1 लाख से अधिक का जुर्माना..

अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक ग्राहक से तय कीमत से अधिक पैसे वसूलने और ......

शुरुआत में गदर 2 की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई

एमआरपी से ज्यादा वसूलना पड़ा भारी: ₹2 की अवैध वसूली पर हाथरस के रेस्टोरेंट पर लगा ₹1 लाख से अधिक का जुर्माना..

अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक ग्राहक से तय कीमत से अधिक पैसे वसूलने और ......

शुरुआत में गदर 2 की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ......