रणदीप हुड्डा ने शेयर कीं शादी की लेटेस्ट तस्वीरें
फाइल फोटो

बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणदीप का नाम इन दिनों अपनी शादी की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। बुधवार को मणिपुर के इम्फाल में रणदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी कर जीवन की एक नई पारी का आगाज किया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की वेडिंग की लेटेस्ट वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। इस बीच रणदीप हुड्डा  ने भी अपनी शादी की कुछ शानदार फोटो को शेयर किया है।

रणदीप हुड्डा ने शेयर कीं शादी की लेटेस्ट तस्वीरें

बुधवार को रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपने-अपने परिवार की मौजूदगी में विवाह पूरा किया है। लंबे समय से इस कपल की शादी को लेकर सुर्खियों का बाजार काफी गर्म था, ऐसे में 29 नवंबर को रणदीप और लिन हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे को अपना बना लिया है।

इस दौरान हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों में से एक रणदीप हुड्डा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रणदीप व्हाइट कलर का धोती-कुर्ता और लिन लैशराम मणिपुर की ट्रेडिशनल वेडिंग ड्रेस पोटलई पहने हुए नजर आ रही हैं। दुल्हन के लिबाज में लिन लैशराम बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वहीं रणदीप का लुक भी काफी शानदार दिख रहा है। आलम ये है सोशल मीडिया पर रणदीप और लिन की शादी ये तस्वीरें बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं, साथ ही वे इस कपल को शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं।

इस रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे रणदीप और लिन

दरअसल रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम (Lin Laishram) की शादी मणिपुर के सांस्कृतिक विवाह रस्म मैतई के जरिए संपन्न हुआ है। इसका अंदाजा आप रणदीप और लिन की वैवाहिक पोशाक को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। मणिपुर में मैतई विवाह का बहुत पुराना चलन है।

ऐसे में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी के बाद ये रस्म चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि शादी के बाद मुंबई में इन दोनों का वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें तमाम फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

अधिक मनोरंजन की खबरें

रणदीप हुड्डा ने शेयर कीं शादी की लेटेस्ट तस्वीरें

एमआरपी से ज्यादा वसूलना पड़ा भारी: ₹2 की अवैध वसूली पर हाथरस के रेस्टोरेंट पर लगा ₹1 लाख से अधिक का जुर्माना..

अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक ग्राहक से तय कीमत से अधिक पैसे वसूलने और ......

Nana Patekar Passes Away: 'क्रांतिवीर' फेम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस..

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल अनुमानित संपत्ति करीब 80 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में ......