अभिनेता गोविंदा लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ! सीएम शिंदे से की मुलकात टैग:#ActorGovinda, #LokSabhaElections, #CmEknathShinde, #Maharashtra, #अभिनेतागोविंदा, #लोकसभाचुनाव, #मुख्यमंत्रीएकनाथशिंदे, #महाराष्ट्र अभिनेता गोविंदा और एकनाथ शिंदे मुंबई : फिल्म अभिनेता गोविंदा से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है. खबर है की गोविंदा 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. इसके लिए वह आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलकात करने पहुंचे हैं. जिसके बाद से राजनीतिक गलियार में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.जानकारी के मुताबिक, गोविंदा को सीएम शिंदे की पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) से टिकट मिल सकता है. शिंदे की पार्टी गोविंदा को मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है. इस सीट से उद्धव ठाकरे (शिवसेना गुट) की तरफ से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है. बुधवार को गोविंदा ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से भी मीटिंग की थी.कांग्रेस सांसद रह चुके हैं गोविंदागोविंदा के लिए यह पहली चुनावी पारी नहीं होगी. इससे पहले वह 2004 से 2009 तक सांसद रह चुके हैं. तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था. उस वक्त गोविंदा मुंबई नॉर्थ से सांसद चुने गए थे. तब उन्होंने बीजेपी के राम नाइक को चुनाव हराया था.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
फिल्म 'भूत बंगला' को मिली इतने करोड़ की ओपनिंग, 'भूल भुलैया 2' का टूटा रिकॉर्ड..सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने ......
राम गोपाल वर्मा बोले-'मैं दाऊद इब्राहिम की वजह से अपनी रोजी-रोटी कमा रहा हूं',..राम गोपाल वर्मा ने अपनी आत्मकथा गन्स एंड थाईज के बारे में बात करते हुए बताया कि ......
'धुरंधर' ने की 1600 करोड़ के पार कमाई, फिर क्यों चुप हैं दीपिका? ट्रोलर्स को दिया जवाब..रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने अपनी धांसू ......