सलमान खान के घर के बाहर फैंस की उमड़ी भीड़, गोलीकांड के बाद सताई चिंता
सलमान खान


नई दिल्ली : बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान अपने फैंस के दिलों में बसते हैं. जब से भाईजान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है तब से पूरे बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है. वहीं, सलमान खान के फैंस भी चिंता में हैं. हालांकि, पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बीच 14 अप्रैल की रात सलमान खान के फैंस उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए थे, जिसका एक वीडियो सामने आया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई के बांद्रा में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस की बड़ी भीड़ नजर आ रही है. लोग बड़ी संख्या में सलमान खान को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे.

14 अप्रैल की सुबह हुई गोली चलने की घटना
रिपोर्ट्स के मुबातिक, 14 अप्रैल की सुबह लगभग 5 बजे दो बाइक सवार सलमान खान के बाहर आए थे और कई राउंड गोली चलाकर तुरंत फरार हो गए थे, जिस समय ये घटना हुई उस वक्त सलमान खान अपने घर पर ही थे. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और साथ ही सलमान खान की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है.

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली जिम्मेदारी
इस घटना के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने कथित तौर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच की करीब 10 टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं. मालूम हो कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. एक इंटरव्यू के दौरान उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें

सलमान खान के घर के बाहर फैंस की उमड़ी भीड़, गोलीकांड के बाद सताई चिंता

वारसा विद्रोह अभियान विवाद: एडल्ट क्रिएटर को एंबेसडर बनाने पर पोलैंड में मचा घमासान, भारी विरोध के बाद हटाना पड़ा नाम..

पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के ऐतिहासिक वारसा विद्रोह (Warszawa Revolt) की 82वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक ......

सलमान खान के घर के बाहर फैंस की उमड़ी भीड़, गोलीकांड के बाद सताई चिंता

'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग: 23 की उम्र में कर ली सगाई? जानें मिस्ट्री मैन संग वायरल तस्वीरों का सच..

तस्वीरों में आयशा एक खूबसूरत लोकेशन पर किसी मिस्ट्री मैन की बाहों में नजर आ रही ......