2 चोटियां, डॉल जैसा लुक, एयरपोर्ट पर राशा थडानी ने लूटी महफिल टैग:#Bollywood, #OuiAmmaGirl, #RashaThadani, #RaveenaTandon, #बॉलीवुड, #ऊईअम्मागर्ल, #राशाथडानी, #रवीनाटंडनसूट सलवार हो या फिर शॉर्ट ड्रेस राशा हर बार ही अपने फैशनसेंस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं. नई दिल्ली : बॉलीवुड की 'ऊई अम्मा गर्ल' राशा थडानी की गिनती उन स्टारकिड्स में होती है जो अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए फैंस के बीच मशहूर हैं. रवीना टंडन की लाडली राशा ने फिल्म 'आजाद' से एक्टिंग डेब्यू किया है और उनका आइटम सॉन्ग 'ऊई अम्मा' ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 20 की राशा काफी फैशनेबल और ग्लैमरस हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर ही वो फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं, जिन पर लोग दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं. राशा थडानी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां स्टारकिड के क्यूट लुक से लोग नजरें नहीं हटा पाएं. राशा के इस लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक की हर तरह चर्चा हो रही है.राशा का क्यूट एयरपोर्ट लुकरवीना की बेटी को मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुएल लुक में स्पॉट किया गया,जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं. राशा के लुक की बात करें, तो उन्होंने पिंक कलर का क्रॉप टॉप और ब्लू कलर की कार्गो स्टाइल जींस पहन रखी थी. व्हाइट शूज और आंखों पर चश्मा लगाया था, इसी के साथ उन्होंने एक लाइट पिंक कलर का ही टोट बैग कैरी किया था. इन सबके अलावा राशा ने दो चोटी बना रखी थी, जिसकी वजह से कैजुअल आउटफिट में भी वो बहुत क्यूट लग रही थीं.राशा की क्यूटनेस ओवरलोडएयरपोर्ट पर राशा ने पैपराजी को अलग-अलग पोज दिए हैं और इस दौरान वहां मौजूद लोगों की नजरें भी उन्हीं पर ठहर गई थीं. सूट सलवार हो या फिर शॉर्ट ड्रेस राशा हर बार ही अपने फैशनसेंस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं. राशा का ये फंकी लुक जल्द ही कॉलेज गर्ल्स के बीच ट्रेंड होने वाला है और उनका टॉप भी बैक से काफी डीप था जो उनके परफेक्ट फिगर को अच्छे से कंप्लीमेंट कर रहा था. (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
तलाकशुदा एक्ट्रेस, उम्र में बड़ी फिर भी TV पर किया प्रपोज...अब एक्टर बोला दोस्त ..कलर्स का शो द 50 चर्चा में बना हुआ है. शो फिनाले के नजदीक है. फिनाले से ......
संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? बीते दिन मनाया था 63वां जन्मदिन ..डायरेक्टर की टीम की तरफ से ऑफिशियल बयान आया है, जिसमें कहा गया है, हैलो, संजय लीला ......
मुख्यमंत्री योगी से मिले संजय दत्त, पोस्ट शेयर कर साझा किया अनुभव ..बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. ......