ब्यूटी बोन से हैं परेशान तो करें ये काम होगा जल्द आराम
फाइल फ़ोटो


गर्दन के ठीक नीचे और छाती में पसलियों के ऊपर नजर आने वाली हड्डी को अंग्रेजी में कॉलरबोन या ब्यूटी बोन के नाम से जाना जाता है तो वहीं हिंदी में हंसली। लेकिन मोटापे की वजह से ये हड्डी कई महिलाओं में नजर नहीं आती। तो आज हम कुछ ऐसी एक्सरसाइजेस जानने वाले हैं जिनके रोजाना अभ्यास से आपके गर्दन, कंधे, बैक और हाथों का फैट कम होने लगेगा और कॉलरबोन शो होने लगेगी। जिसके बाद आप बिंदास होकर नेक हाइलाइट करने वाली ड्रेसेज़ कैरी कर सकती हैं।

पहली एक्सरसाइज -

  • इसमें अपने हाथ की उंगलियों को एक साथ करके कंधे पर टिका लें।
  • अब दोनों कोहनियों का इस्तेमाल करते हुए सामने की ओर गोला बनाएं।
  • 10-15 बार सीधी दिशा में फिर इतनी ही बार उलटी दिशा में इस एक्सरसाइज को करना है।
  • जितना ज्यादा आप अपने कंधों को खोलेंगी उतना ही ज्यादा फायदा होगा।
  • इसके कम से कम 3 सेट जरूर पूरे करें।

दूसरी एक्सरसाइज-

  • इसमें हाथों को आगे से जोड़ते हुए पीछे की तरफ खोलने का अभ्यास करना है।
  • शुरू-शुरू में हाथों में दर्द होगा लेकिन प्रयास जारी रखें तभी फायदा होगा।
  • 10-15 बार एक दिशा में हाथ घुमाना है फिर उलटी दिशा में।
  • इसके भी 2-3 सेट पूरे करें।

तीसरी एक्सरसाइज-

  • दोनों हाथों को कंधे की सीध में दाईं और बाईं ओर फैला लें।
  • अब दाएं हाथ को मोड़ते हुए पीछे ले जाते हुए बाएं कंधे को छूना है और बायां हाथ कंधे की सीध में ही बना रहेगा।
  • फिर बाएं हाथ को मोड़कर दाएं कंधे को छूएं।
  • दोनों तरफ करने के बाद एक चक्र पूरा होता है तो कम से कम 10 बार,  2-3 सेट करें।

चौथी एक्सरसाइज-

  • सामने हाथों को जोड़े और फिर पीछे की ओर ले जाते हुए जितना खोल सकते हैं खोलें।
  • बहुत तेजी से न करें क्योंकि मसल्स खींच सकती है।
  • 10 बार 3 सेट पूरे करें।

पांचवी एक्सरसाइज-
  •  हाथों को ऊपर की जोड़े और फिर साइड में फैलाएं।
  •  10 बार 3 सेट करना है।

तो ये सारी ही एक्सरसाइज़ेस ऐसी हैं जिनकी मदद से आप अपने कॉलरबोन को ही नहीं बल्कि कंधों को भी एक अच्छा शेप दे सकती हैं और साथ ही साथ पीठ के मोटापे को भी कम कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात कि इन्हें करने के लिए किसी तरह के उपकरण की भी जरूरत नहीं होती। 

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें