अगर आप भी हैं हाई बीपी से परेशान तो करें ये उपाय
फाइल फोटो


भारतीय खाने में दही का काफी महत्व है। कहा जाता है कि रोजाना एक कटोरी दही खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, लेकिन क्या आपने कभी दही चावल खाए हैं? जी हां साउथ इंडियन डिश दही चावल, जो पेट के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। इस फूड को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी बड़े चाव से खाते हैं। खासकर इसे वेट लॉस डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फूड काफी स्वादिष्ट होता है और इसे आप बहुत ही आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कर्ड राइस खाने के क्या फायदे हैं।

दही चावल खाने के क्या हैं फायदे

  1. दही एक प्रोबायोटिक फूड है, जो आंत की स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से बचाता है, तो वहीं चावल प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या है, उनके लिए दही और चावल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 
  2. दही चावल एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। इसमें हेल्दी फैट्स भी पर्याप्त होते हैं। जो आपको तनाव से दूर रखने में मदद करते हैं।
  3. शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में एक बाउल दही चावल शामिल कर सकते हैं। दही में मौजूद पोषक तत्व शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करते हैं।
  4. दही चावल में कई गुण पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह पचने में आसान होता है। अगर पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, तो स्किन भी ग्लो करती है।
  5. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए दही चावल बेहद लाभदायक है। दरअसल, इस व्यंजन में नमक की मात्रा कम होती है, जिससे ब्लड प्रेशर का स्तर सामान्य रहता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट में दही चावल खा सकते हैं।
  6. प्रोबायोटिक्स दही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें