प्रेग्नेंट महिला का पेट काटकर दोस्त ने निकाल लिया बच्चा और फिर...
फाइल फोटो


कोलंबिया के सानतिएगो द काली शहर में वो हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। बताया जा रहा है कि एक ऐसी खौफनाक महिला को गिरफ्तार किया गया है जिसने अपनी प्रेग्नेंट दोस्त को घर बुलाया और फिर उसका पेट काटकर बच्चा निकाल लिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को भी झटका लगा और फिर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। अब आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महिला का नाम मारिलुज मॉस्क्वेरा बताया जा रहा है।

घटना 8 सितंबर, 2020 की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ किडनैपिंग और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मारिलुज ने पीड़िता यूलेजिस को एक बहाने से अपने घर बुलाया था। मारिलुज ने उससे कहा था कि वो उसके होने वाले बच्चे के लिए नए कपड़े गिफ्ट देना चाहती हैं लेकिन जब यूलेजिस उसके घर आई तो उसने पीड़िता को मार दिया।


गौरतलब है कि मारिलुज ने चाकू से पीड़िता का पेट काट दिया और उसके बच्चे को निकाल लिया। इसके बाद मारिलुज ने यूलेजिस के शव को एक लेक के किनारे डाल दिया था। पीड़िता वेनेजुएला की माइग्रेंट थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को सताया गिरफ्तारी का डर, सरकार से अपने ऊपर दर्ज सभी ज्ञात और अज्ञात मामलों का मांगा ब्योरा

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को सताया गिरफ्तारी का डर, सरकार से अपने ऊपर दर्ज सभी ज्ञात और अज्ञात मामलों का मांगा ब्योरा..

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने लाहौर उच्च न्यायालय में एक याचिका ......