यूक्रेन से तनाव के बीच अमेरिका कर रहा रूस पर प्रतिबंधों की तैयारी
सांकेतिक तस्वीर


वाशिंगटन : यूक्रेन-रूस सीमा विवाद और हमले की आशंकाओं के बीच रूस पर प्रतिबंधों की तैयारी तेज हो गई है। यूक्रेन पर रूस के हमले की स्थिति में अमेरिका में रूस पर प्रतिबंधों का विधेयक तैयार करने में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के साथ विपक्षी रिपब्लिकन सांसद भी जुट गए हैं। संभावना है यह विधेयक इसी सप्ताह तैयार कर लिया जाएगा।


इसी बीच संयुक्ता राष्ट्रा सुरक्षा परिषद में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि रूस बातचीत के माध्यम से हमारी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है तो अमेरिका और हमारे सहयोगी देश इसी दिशा में आगे बढ़ेंगे लेकिन इसके बजाय यदि रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो उसको गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं अमेरिकी सीनेट में विदेशी मामलों की समिति के प्रमुख डेमोक्रेट सांसद बाब मेननडेज ने कहा है कि युद्ध होने पर रूस के खिलाफ और यूक्रेन के समर्थन में अमेरिकी संसद की सबसे मजबूत कार्रवाई होगी। इसके साथ ब्रिटेन ने भी रूस पर प्रतिबंध के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मेननडेज ने कहा है कि रूस के प्रमुख नेताओं, अधिकारियों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......