कनाडा में भीषण सड़क हादसा, 5 भारतीय छात्रों की मौत, दो गंभीर
पीड़ितों के सम्पर्क में भारतीय दूतावास


कनाडा के टोरंटो एक भीषड़ सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 भारतीय की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो छात्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि हादसा रविवार का है. हादसा इतना भयंकर था कि सभी पांच छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि टोरंटो में भारतीय दूतावास पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने रही है. इस बात की जानकारी कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने दी है. सड़क दुर्घटना मारे गए सभी छात्रों की उम्र 21 साल से 24 साल के बीच में थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हादसा एक वैन और ट्रैक्टर-ट्रेलर के टकराने की वजह से हुआ था. इस बात की जानकारी कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त ने दी है. जिन दो लोगों का इलाज चल रहा है, उन्हें गंभीर चोट आई हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि 24 साल के हरप्रीत सिंह, 21 साल के जसप्रीत सिंह, 22 साल से करनपाल सिंह, 23 साल के मोहित चौहान और 23 साल के पवन कुमार को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

दूतावास ने संवेदना व्यक्त की
सभी सभी छात्र मॉन्ट्रियल और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे थे. भारतीय राजदूत अजय बिसारिया ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘कनाडा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. टोरंटो के पास शनिवार को एक ऑटो दुर्घटना में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई. दो अन्य छात्र अस्पताल में भर्ती हैं. पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......