यूक्रेन के खिलाफ रूस ने तैनात कीं परमाणु पनडुब्बियां, जर्मनी ने दी 1500 मिसाइलें
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध


कीव : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 31वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध दिन प्रति दिन आक्रामक रूप लेता जा रहा है। रूस ने उत्तरी अटलांटिक में परमाणु पनडुब्बियां तैनात कर दी हैं। वहीं यूक्रेन को जर्मनी से 1500 मिसाइलें और मिल गयी हैं। साथ ही जर्मनी ने 100 मशीनगनें भी यूक्रेन को भेजी हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से लगातार दोनों पक्ष आक्रामक भूमिका में हैं। रूस की ओर से बार बार परमाणु हथियारों के प्रयोग की धमकी तो दी ही जा रही थी, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने अपने परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने के आदेश दे दिए थे। अब रूस ने कई परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक में तैनात कर दिया है। ये पनडुब्बियां 16 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं। पुतिन के इस कदम के बाद परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है।

इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है और इसके बाद उसके सैनिक पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त करने पर केंद्रित करेंगे। माना जा रहा है कि रूस ने अब राजधानी कीव पर हमलों की रफ्तार कम करने और डोनबास पर नियंत्रण स्थापित करने की रणनीति बनाई है। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......