प्योंग्यांग : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच पूरी दुनिया पर तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। इसी दौरान उत्तर कोरिया ने भी दुनिया को बड़ी चुनौती दे दी है। उत्तर कोरिया ने तमाम पाबंदियों को चुनौती देते हुए एक बार फिर मिसाइल दाग दी है। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने को लेकर चिंता जताई है।
इससे पहले उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधित अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल दागकर दुनिया को चुनौती दी थी। वह बैलेस्टिक मिसाइल लगभग 1100 किलोमीटर चलकर जापान के समुद्र में गिरने से पहले छह हजार किलोमीटर से अधिक ऊंचाई तक पहुंच गयी थी। सामान्यत: यह बैलेस्टिक मिसाइल निश्चित रास्ते पर चलते हुए हजारों किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है। इस तरह अब अमेरिका भी उत्तर कोरिया के मिसाइल आक्रमण की परिधि में शामिल हो गया है।