प्रधानमंत्री ने सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के सलाहकार ओसामु सुजुकी से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ सलाहकार ओसामु सुजुकी से मुलाकात करते हुए।


टोक्यो : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को टोक्यो में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ सलाहकार ओसामु सुजुकी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में सुजुकी के सहयोग एवं योगदान को याद किया और भारत के मोटर वाहन उद्योग में सुजुकी मोटर्स की परिवर्तनकारी भूमिका की सराहना की। 

उन्होंने इस बात की सराहना की कि सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना के तहत स्वीकृत आवेदकों में से थे।

उन्होंने सतत विकास के लक्ष्य को साकार करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरी के साथ-साथ रीसाइक्लिंग केंद्रों के लिए उत्पादन सुविधाओं की स्थापना सहित भारत में निवेश के और अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने भारत में स्थानीय नवाचार प्रणाली के निर्माण के लिए रणनीतियों पर भी चर्चा की, जिसमें जापान-भारत विनिर्माण संस्थान और जापानी संपन्न पाठ्यक्रम (जेईसी) के माध्यम से कौशल विकास शामिल हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......