नाटो प्रमुख का दावा, कई वर्षों तक जारी रह सकता है यूक्रेन-रूस युद्ध
file photo


कीव : पिछले चार महीने से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. नाटो प्रमुख ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध अभी कई सालों तक चल सकता है. वहीं ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस भीषण युद्ध का दोनों सेनाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.  


बता दें कि  नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने एक साक्षात्कार में कहा कि किसी को नहीं पता कि युद्ध कितना लंबा चल सकता है. हमें इसके वर्षों तक जारी रहने के हिसाब से तैयार रहना होगा. उन्होंने सहयोगियों से अनुरोध किया कि खर्च ज्यादा आने के बावजूद वे यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता में कमी न करें. सिर्फ सैन्य सहायता के लिए नहीं, बल्कि ऊर्जा और खाद्यान्न की कीमतों में हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए भी इसे जारी रखें.

उधर, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि इस भीषण युद्ध का दोनों सेनाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और कई जगहों पर सैनिक अपने अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं या फिर उनके खिलाफ विद्रोह भी कर रहे हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......