पाकिस्तान : अलग- अलग आतंकी हमले में एक जवान सहित 7 लोगों की मौत
file photo


पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में एक साथ हुए तीन धमाकों से दहल गया है. इन धमाकों में  7 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. इसके अलावा एक अन्य घटना में एक बंदूकधारियों ने एक कार पर हमला कर चार सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। वहीं दूसरी घटना में दो लोगों का अपहरण कर उन्हें गोलियों से भून दिया. यहीं आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया है, जिसमे एक पाकिस्तानी सैनिक की जान चली गई है.

जानकारी के मुताबिक आतंकवाद से प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मिराली तहसील के हैदर खेल इलाके में एक कार से जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दो बाइकों से आये बंदूकधारियों ने गोलियां बरसा दी. हमले में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई.मारे गए लोगों में  अहमद डावर, सुनैद अहमद डावर, आमद डावर और असदुल्ला शामिल हैं. ये सभी लोग सामाजिक संगठन 'यूथ ऑफ वजीरिस्तान' से जुड़े थे.

बता दें कि यह संगठन आतंकवाद प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में शांति बहाली के लिए काम करता है. इस संगठन ने आतंकियों द्वारा लक्ष्य बनाकर हो रही हत्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना भी दिया था. मिराली तहसील में ही एक बाजार से दो लोगों का अपहरण कर उनके शव फेंक दिये गए.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......