स्पेन-मोरक्को की सीमा में घुसपैठ में 18 अफ्रीक्री प्रवासियों की मौत
स्पेन में उत्तर अफ्रीकी एन्क्लेव मेलिला से सटी मोरक्को की सीमा पर शुक्रवार को बाड़ के पास मची भगदड़


मैड्रिड / रबात : स्पेन के उत्तर अफ्रीकी एन्क्लेव मेलिला से सटी मोरक्को की सीमा पर घुसने की कोशिश कर रहे अफ्रीकी प्रवासियों और सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच दो घंटे की झड़प के दौरान मची भगदड़ 18 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया ने मोरक्को और स्पेन के अधिकारियों के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा है कि करीब दो हजार अफ्रीकी प्रवासियों ने शुक्रवार को सीमा पर एक ऊंचे लोहे के बाड़ पर धावा बोल दिया। इस कारण सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई। इस दौरान वहां मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक 133 प्रवासी मोरक्को के नाडोर शहर और मेलिला के बीच की सीमा को पार करने में सफल रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने स्पेन और मोरक्को के बीच राजनयिक संबंधों में सुधार के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अफ्रीकी प्रवासियों के सीमा पार करने की घटना सामने आई है।

मेलिला में स्पेन सरकार के कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि लगभग 2,000 लोगों ने सीमा पार करने का प्रयास किया। कइयों को स्पेनिश सिविल गार्ड पुलिस और मोरक्को के सुरक्षाबलों ने बाड़ के दोनों ओर रोक दिया। लोहे की बाड़ पर चढ़ने की कोशिश के दौरान भगदड़ मच गई। इससे पांच प्रवासियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 76 प्रवासी और मोरक्को के 140 सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें