नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, 9 की मौत, 30 घायल
दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है।


काठमांडू :  नेपाल के रामेछाप जिले से काठमांडू जा रही यात्री बस भीषण दुर्घटना का शिकार हो गयी। दुर्घटना में 09 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। 30 अन्य लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है। 
Community-verified icon

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह नेपाल के रामेछाप जिले से काठमांडू के लिए रवाना हुई यात्रियों से भरी बस लुभूघाट क्षेत्र में सुनापती ग्राम पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस अचानक पलटी और जंगलों के बीच खड्डे में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस कई बार पलटती हुई नीचे गिरी।

रामेछाप जिले के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ठिंग ने बताया कि 09 लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गयी। दुर्घटनास्थल पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के राहतकर्मियों को भेजा गया, किन्तु बस इतने गहरे खाईनुमा खड्डे में गिरी है कि वहां से घायलों को निकालने में खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दुर्घटना में 30 लोग घायल हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ठिंग के मुताबिक 22 घायलों को धुलीखेल अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। शेष घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर एंबुलेंस का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई मरीज गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें विशेषज्ञतायुक्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस की मदद से भेजा जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......