न्यूयार्क में बढ़े मंकीपॉक्स के मामले, हेल्थ इमरजेंसी घोषित
File Photo


न्यूयार्क : दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। अमेरिका के कई शहर इसकी गिरफ्त में हैं। इसके मद्देनजर न्यूयार्क शहर में मंकीपॉक्स बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी) घोषित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार न्यूयार्क शहर ही अमेरिका में इस प्रकोप का 'केंद्र' रहा है।

न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स और स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने इस इमरजेंसी की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि शहर के 1,50,000 निवासियों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। इस घोषणा के तहत अब अधिकारियों को यह छूट होगी की वे शहर के स्वास्थ्य सिस्टम की कमियां दूर कर सकें और संबंधित आदेश जारी कर सकें ताकि मंकीपॉक्स के प्रसार को धीमा करने में मदद मिल सके। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार न्यूयार्क में शुक्रवार तक 1,345 और कैलिफोर्निया में 799 मरीज सामने आए हैं।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जुलाई को मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। यह बीमारी का प्रभाव मध्य और पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दशकों से है। मई के बाद से लगभग 80 देशों में 22,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। इनमें से लगभग 75 संदिग्ध मौतें अफ्रीका में हुई हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......