चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, चारों ओर पानी ही पानी, 16 की मौत, दर्जनों लापता
पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ पूरे इलाके के लिए मुसीबत बन गयी है।


बीजिंग :  कोरोना के बाद एक नए वायरस लांग्या का खतरा झेल रहे चीन में अब बाढ़ का कहर बरपा है। बाढ़ की चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग लापता है। बाढ़ से हुए नुकसान का प्रशासनिक आकलन भी किया जा रहा है।

चीन की सरकारी मीडिया ने चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में बाढ़ की भयावह तस्वीर पेश करते हुए जानकारी दी है कि पश्चिमी किंघाई प्रांत में अचानक आई बाढ़ पूरे इलाके के लिए मुसीबत बन गयी है। दर्जनों लोगों के गायब होने से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। दरअसल अचानक हुई तेज बारिश से भूस्खलन होने की वजह से वहां की मुख्य नदी का रास्ता ही बदल गया जिससे पूरे क्षेत्र में बाढ़, तेज बहाव व जलभराव का संकट पैदा हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक दर्जनों लोग बाढ़ में बह गए और 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 36 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है। भारी संख्या में वे लोग भी लापता हैं, जिनके बारे में अभी रिपोर्ट ही नहीं दर्ज हुई है।

स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक दातोंग हुई और तू स्वायत्तशासी कस्बे में अचानक बाढ़ आ गई। दोनों कस्बों का प्रशासन संभालने वाले शिनिंग शहर से सूचना मिलने के बाद नियंत्रण एवं राहत कार्य के लिए कदम दठाए गए। इसके बावजूद भारती जन-धन हानि हो चुकी है। बाढ़ से हुए नुकसान का प्रशासनिक आकलन भी किया जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......