बॉयफ्रेंड का दावा, इनाम में मिले 34 करोड़ रुपये लेकर फरार हुई गर्लफ्रेंड
किर्क स्टीवंस गर्लफ्रेंड लौरा हॉयल के साथ


नई दिल्ली : क्या हो जब आप और आपकी गर्लफ्रेंड इनाम में अचानक करोड़ों रूपये जीत जाए और बाद में वह इनाम में मिला पैसा लेकर फरार हो जाये तो उस वक्त आप क्या करेंगे? दरअसल ब्रिटेन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक कपल ने इनाम में 34 करोड़ रूपये जीते. दोनों ने रकम  मिलने से पहले साथ रहने और बिजनेस शुरू करने समेत कई वादे किये थे. जब रकम मिली तो गर्लफ्रेंड का मूड बदल गया और वह पैसे लेकर फरार  गई. वहीं बॉयफ्रेंड ने उसपर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इनाम की पूरी रकम लेकर उसे अब छोड़ दिया है. 

द सन में प्रकाशित खबर के अनुसार किर्क स्टीवंस (39गर्लफ्रेंड लौरा हॉयल (40) के साथ ब्रिटेन के नॉटिघम में रहते थे. दोनों ने पिछले साल मार्च महीने में  नेशनल लॉट्री में 34 करोड़ रुपये जीते थे. 'सेट फॉर लाइफ ड्रॉ' के तहत कपल को 9 लाख रुपये हर महीने लगातार 30 साल तक मिलने वाले थे. लेकिन  उससे पहले गर्लफ्रेंड लौरा ने स्टीवंस को धोखा दे दिया. 

दरअसल, इनाम की जो राशि मिली थी उसमे अकाउंट लौरा का लगा था, तो स्वाभाविक है पैसा लौरा  के खाते में ट्रांसफर किये गए थेस्टीवंस ने दावा किया कि इनाम की पूरी राशि लौरा हॉयल ने हड़प ली और बाद में वह उससे अलग हो गई. जबकि वादे के अनुसार इनाम के हिस्से में दोनों बराबर के हकदार हैं. 

शख्स ने लगाया गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप 
स्टीवंस ने बताया कि वह लौरा को अपने घर में साथ रखते थे और कभी भी उससे किराया नहीं लिया. दोनों ने बाद में फैसला किया कि वह हर हफ्ते लॉटरी में 2,359 रुपये लगाएंगे, जब कभी इनाम मिलेगा तो आधा-आधा बांट लेंगे. हम लोग ऐश की जिंदगी जियेंगे. लेकिन पैसा हाथ आते ही लौरा कुछ महीने तक तो स्टीवंस के साथ रही. फिर बाद में वह  स्टीवंस से  अलग हो गई. 

हाल ही में  स्टीवंस और लौरा की मुलाकात एक शादी में हुई. स्टीवंस ने लौरा से बात भी की लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं है. साथ ही लौरा ने रिलेशन खत्म करने के फैसले के साथ ही पैसे का बंटवारा करने से मना कर दिया.   

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......