अमेरिका के ह्यूस्टन में गोलीबारी, हमलावर समेत चार की मौत, दो घायल
File Photo


ह्यूस्टन :  अमेरिका के ह्यूस्टन में गोलीबारी की खबर है. यहां हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार ह्यूस्टन के एक अपार्टमेंट से निकाले गए एक व्यक्ति ने पांच अन्य किराएदारों पर गोली चला दी, जिससे उनमें से तीन की मौत हो गई. आरोपित व्यक्ति ने उक्त किरायेदारों को घर से निकालने के लिए मकान में आग लगा दी थी.

पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने कहा कि यह घटना शनिवार देर रात करीब 1 बजे दक्षिण-पश्चिम ह्यूस्टन के एक मिश्रित औद्योगिक-आवासीय इलाके में हुई. उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल कर्मी आग लगने की सूचना के बाद अपार्टमेंट पहुंचे.

फिनर ने कहा कि बंदूकधारी ने घर से बाहर निकलते ही अन्य किराएदारों पर गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई. उन्होंने कहा कि दमकल टीम ने दो अन्य घायलों को बचाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

फिनर ने कहा कि जब दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे तब बंदूकधारी व्यक्ति ने गोलीबारी की, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने खुद को बचाते हुए उसे मार गिराया. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान जारी नहीं की गई है और घटना में कोई दमकलकर्मी या अधिकारी घायल नहीं हुआ है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......