पाकिस्तान में बाढ़ के कहर से बिगड़े हालात, भूख से एक बच्ची की मौत
File Photo


इस्लामाबाद : पाकिस्तान में महंगाई की मार झेल रहा आम आदमी इन दिनों बाढ़ से बेकाबू हालात से त्रस्त है। बीमारी और भूख से लोग जूझ रहे हैं। बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान को दुनिया भर के देश मदद पहुंचा रहे हैं। पटनी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक अस्थायी आश्रय में छह साल की बच्ची की भूख और बीमारी से मौत के बाद लगभग 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों ने सुक्कुर शहर में विरोध-प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के जैकोबाबाद में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से लोगों सारी सम्पति नष्ट हो गई है। जैकोबाबाद में बाढ़ से प्रभावित लोग सुक्कुर के राहत शिविर में आकर आधिकारिक सहायता की प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा, 'अधिकारी केवल डेटा एकत्र करने आए थे, लेकिन उनमें से किसी ने भी भोजन, तंबू, मच्छरदानी और अन्य आवश्यक सामान जैसी कोई राहत सामग्री नहीं भेजी, ताकि हम अपने भूखे बच्चों को खिला सकें और अपने परिवारों को बीमारियों से बचा सकें।'

प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि कोई भी मेडिकल टीम उनके बच्चों और महिलाओं की जांच के लिए नहीं गई थी, जो बारिश के बाद विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित थे। मृत लड़की के पिता खालिद खोसो ने कहा, 'जब हमारे बच्चे भूखे मरने लगे, तो हम सहायता के लिए रोहड़ी में मुक्तियारकर के कार्यालय गए, लेकिन हमें न तो खाना मिला और न ही टेंट। इस बीच, मेरी छह साल की बेटी रजिया की भूख और बीमारी से मौत हो गई।'


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......