जापान में नानमाडोल ने बरपाया क़हर
नानमाडोल 234 किमी/घंटा(145 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से आगे बढ़ा एवं कुछ क्षेत्रों में तो 24 घंटों में 400 मिमी (16 इंच) बारिश का अनुमान लगाया गया था


नई दिल्ली:-सुपर टाइफून नानमाडोल ने दो लोगों की जान ले ली और लगभग 90 घायल हो गए।

 रविवार की सुबह नानमाडोल जापान के चार मुख्य द्वीपों में से सबसे दक्षिणी क्यूशू से टकराया और आने वाले दिनों में सबसे बड़े द्वीप होंशू तक पहुंच सकता है॥वस्तुतः रविवार की रात दसियों हज़ार लोगों ने आपातकालीन आश्रयों में बिताई, तूफ़ान के चलते लगभग 350,000 घरों में बिजली नहीं थी।

इसी क्रम में परिवहन और व्यापार बाधित हो गया है, और देश में व्यापक बाढ़ और भूस्खलन आ सकते हैं। नानमाडोल 234 किमी/घंटा(145 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से  आगे बढ़ा एवं कुछ क्षेत्रों में तो 24 घंटों में 400 मिमी (16 इंच) बारिश का अनुमान लगाया गया था।

बुलेट ट्रेन सेवाएं, फेरी और सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।  कई दुकानें और अन्य व्यवसाय बंद हो गए हैं, और कुछ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सैंडबैग लगाए गए हैं।


अधिक विदेश की खबरें

बंधुआ मजदूरी के बहाने अमेरिका का वार, भारत पर 12.5% टैरिफ का प्रस्ताव, GTRI बोला- नियमों के खिलाफ, WTO में दें चुनौती

बंधुआ मजदूरी के बहाने अमेरिका का वार, भारत पर 12.5% टैरिफ का प्रस्ताव, GTRI बोला- नियमों के खिलाफ, WTO में दें चुनौती..

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बातचीत के बीच अमेरिका ने फिर टैरिफ का दांव चला है। बंधुआ मजदूरी ......