अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीयों के साथ मनाई दिवाली
दिवाली एंजॉय करती अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस


वाशिंगटन : अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आधिकारिक आवास पर शुक्रवार को रोशनी के पर्व दीपावली की धूम रही। इस मौके पर उन्होंने 100 से अधिक प्रमुख भारतीय और अमेरिकियों को रोशनी का पर्व मनाने के लिए आमंत्रित किया।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के आधिकारिक आवास नेवल आब्जर्वेटरी को रंगीन रोशनी और मिट्टी के दीपकों से सजाया गया। मेहमानों के लिए 'पानी पूरी' से लेकर पारंपरिक मिठाइयों और लजीज भारतीय व्यंजनों की व्यवस्था की गई।

चेन्नई में अपने दादा-दादी के साथ बचपन में खुशी मनाने के अपने दिनों को याद करते हुए हैरिस ने कहा कि दीपावली संस्कृतियों और समुदायों से परे है। यह त्योहार अंधेरे पर प्रकाश की प्रासंगिकता से प्रेरित होने और अंधेरे के क्षणों में प्रकाश डालने के बारे में है। यही वो क्षण हैं जब दीपावली जैसा त्योहार हमें अंधेरे के क्षणों में प्रकाश लाने की शक्ति के महत्व की याद दिलाता है।

हैरिस के आवास पर दीपावली मनाने पहुंचे इंडिया स्पोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा कि एक अमेरिकी के रूप में मुझे सभी धर्मों के त्योहारों को मुख्यधारा के रूप में शामिल करते हुए देखकर गर्व हुआ। यह विविधता है। दीपावली सही मायने में अमेरिकी संस्कृति की मुख्यधारा का हिस्सा बन गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......