यूक्रेन के हमले में रूस के 23 सैनिकों की मौत, 58 से ज्यादा घायल
File Photo


ग्रोजनी (चेचन्या) :  रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध कहां जाकर खत्म होगा ये कोई नहीं जानता है। हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव ने कहा है कि इस हफ्ते यूक्रेन के तोपखाने के हमले में रूस के 23 सैनिक मारे गए और 58 अन्य घायल हो गए। एक बयान में कादिरोव ने कहा कि यह घटना दक्षिणी खेरसान क्षेत्र में हुई।

लड़ाई शुरू होने के बाद से मास्को समर्थक बलों ने शायद ही कभी युद्ध के मैदान में बड़े नुकसान को स्वीकार किया किया है। रमजान कादिरोव ने कहा- 'घटनास्थल पर सभी बचाव अभियान पूरे कर लिए गए हैं और मृतकों और घायलों की अंतिम सूची के मुताबिक 23 सैनिक मारे गए और 58 घायल हो गए।' रूस के दक्षिणी मुस्लिम-बहुल क्षेत्र चेचन्या के प्रमुख कादिरोव खुद को पुतिन का पैदल सैनिक बताते हैं और कहते हैं कि उन्होंने युद्ध में लड़ने के लिए हजारों लोगों को भेजा है।

रमजान कादिरोव ने कहा- 'हां, उस दिन तड़के हमारा बहुत नुकसान हुआ, लेकिन चेचन्या के लोग जिहाद में भाग ले रहे हैं । और अगर वे पवित्र युद्ध में मर भी रहे हैं तो यह हर सच्चे मुसलमान के लिए एक सम्मान और बहुत खुशी की बात है।' कादिरोव ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन के इस घातक हमले के बाद की प्रतिक्रिया में यूक्रेन के लगभग 70 सैनिक मारे गए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......