फिलीपींस :  ट्रॉपिकल तूफान नलगे से तबाही, 98 लोगों की मौत, 63 लापता
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने आपदा पर दुख व्यक्त किया है.


मनीला (फिलीपींस) : फिलीपींस में ट्रॉपिकल तूफान नलगे ने भारी तबाही मचाई है. इस तूफान में 98 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 63 से ज्यादा लोग लापता हैं. बताया जा रहा है तूफान थमने के बाद हुई बारिश के बाद आई बाढ़ और ताजा भूस्खलन से हालात और बिगड़ गए हैं. मरने वालों का आंकड़ा 98 पहुंच गया है.

देश की आपदा एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी. फिलहाल 63 नागरिक लापता हैं. फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने आपदा पर दुख व्यक्त किया है. मनीला टाइम्स ने नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल के हवाले से सूचना दी है कि तूफान से मरने वालों की संख्या 98 तक पहुंच गई है. इस बीच, 69 लोग घायल हो गए और 63 अन्य लापता हो गए.

इस तूफान ने 18 लाख लोगों को प्रभावित किया है. कृषि क्षेत्र को 285.28 मिलियन पी. (स्थानीय रुपये) का नुकसान हुआ है. प्रभावित क्षेत्रों में मिमारोपा, बिकोल क्षेत्र, पश्चिमी विसायस, जाम्बोआंगा प्रायद्वीप, दक्षिण कोटाबाटो, सुल्तान कुदरत, सारंगनी और जनरल सैंटोस सिटी शामिल हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)  

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......