दर्दनाक : तंजानिया विमान हादसे में गई 19 की जान, 26 यात्री सुरक्षित
झील में कई लोगों के डूबने की बात सामने आई है।


डोडोमा :  तंजानिया के विक्टोरिया झील में शनिवार को हुए विमान हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है और 26 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस संबंध में प्रधानमंत्री कासिम मजलिवा ने पत्रकारों को बताया कि विमान पर चार क्रू मेंबर सहित कुल 43 लोग सवार थे, जिसमें से 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 26 लोगों को बचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तंजानिया के कागेरा क्षेत्र में बुकोबा में विक्टोरिया झील में शनिवार को प्रिसिजन एयर का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। झील में कई लोगों के डूबने की बात सामने आई है। विमान के झीले में डूबे होने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

क्षेत्रीय पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने बुकोबा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि प्रेसिजन एयर का एक विमान हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वित्तीय राजधानी दार एस सलाम से झील के किनारे शहर के लिए उड़ान में लगभग 49 लोग सवार थे।

म्वामपाघले ने कहा, 'स्थिति नियंत्रण में है, क्योंकि सुरक्षा दल लोगों को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' वहीं, प्रेसिजन एयर, जो तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन है, ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक संक्षिप्त बयान जारी किया। एयरलाइन ने कहा, 'बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और दो घंटे में और जानकारी जारी की जाएगी।'

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......