रूस ने अमेरिका पर लगाए यूक्रेन को भड़काने का आरोप, US ने किया साफ इंकार
अमेरिका ने सभी आरोपों से किया साफ इनकार


मॉस्को/वाशिंगटन : यूक्रेन के रूस के अंदर घुस कर वायुसेना अड्डे को तबाह किए जाने के बाद रूस की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. रूस ने अमेरिका पर यूक्रेन को भड़काने का आरोप लगाया है. वहीं अमेरिका ने सफाई देते हुए इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया है. एक रूसी वायुसेना अड्डे की तबाही के बाद वहां से आग की लपटें उठने की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

बता दें कि रूस ने इस हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. रूस का कहना है कि अमेरिका न सिर्फ यूक्रेन को हमले के लिए भड़का रहा है, बल्कि यूक्रेन को सैन्य मदद भी भेज रहा है. रूस के इन आरोपों को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने खारिज कर दिया है. अमेरिका के ऊपर लग रहे आरोपों को बिल्कुल निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को हमले के लिए नहीं उकसाया है.

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन द्वारा रूस पर किये जा रहे ड्रोन हमलों को देखते हुए रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में रूस की सुरक्षा में सेंध लगाने को लेकर हुई चर्चा के दौरान सैन्य अधिकारियों ने अमेरिका को इस हमले के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया. उनका तर्क था कि अमेरिका ने अब तक इस हमले की निंदा नहीं की. साथ ही इस बार यूक्रेन भी हमले को सीधे तौर पर स्वीकार करने से बच रहा है. 


फिलहाल रूस के कड़े तेवरों के बाद अमेरिका ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने से इनकार कर दिया है. अमेरिका को डर है कि इससे रूसी सेना के साथ अमेरिकी व नाटो सेनाओं का सीधा टकराव हो सकता है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......