नाइजीरिया : ईदो प्रांत में बंदूकधारियों ने  32 यात्रियों का किया अपहरण
सांकेतिक तस्वीर


अबुजा : पश्चिमी अफ्रीका के प्रमुख देश नाइजीरिया के दक्षिणी हिस्से पर स्थित ईदो प्रांत में बंदूकधारियों ने टॉम इकिमी रेलवे स्टेशन पर धावा बोलकर 32 यात्रियों को बंधक बनाकर अपह्रत कर लिया। यह वारदात स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम चार बजे हुई। यह लोग पड़ोसी डेल्टा राज्य के शहर वार्री जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह रेलवे स्टेशन ईदो की राजधानी बेनिन सिटी से लगभग 111 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है और अनम्बरा राज्य की सीमा के करीब है। पुलिस ने कहा कि हमले में स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों को गोली भी लगी है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल सेना और पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा नेटवर्क के अधिकारी अपहरण किए गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश में लगे हैं। बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है।

नाइजीरियाई रेलवे कारपोरेशन ने अगली सूचना तक इस स्टेशन को बंद कर दिया है। कारपोरेशन ने इस घटना की निंदा की है। उल्लेखनीय है कि कारपोरेशन ने पिछले महीने राजधानी अबुजा को उत्तरी कदुना राज्य से जोड़ने वाली एक रेल सेवा को फिर से शुरू किया था। बंदूकधारियों ने इससे पहले रेल लाइन की पटरियों को उड़ा दिया था। दर्जनों यात्रियों का अपहरण कर लिया था और छह लोगों की हत्या कर दी थी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......