रूस का यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला 12 की मौत, 64 घायल
File Photo


कीव (यूक्रेन) : रूस के ताबड़तोड़ हवाई हमलों से यूक्रेन के कई शहर दहल गए हैं। इस बीच डेनिप्रो में हुई मिसाइलों की बौछार से एक बहुमंजिला आवासीय इमारत तबाह हो गई। इस हमले में दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 64 अन्य लोग घायल हो गए।

रूसी मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन की बिजली आपूर्ति करने वाली संस्था यूक्रेनइर्गो ने कहा है कि विद्युत व्यवस्था को हुए नुकसान को ठीक करने के लिए इंजीनियर और कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कीव में इस समय न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है।

इससे पहले शनिवार सुबह रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी शहर कीव और खारकीव के बुनियादी ढांचों पर मिसाइल हमला किया। क्षेत्र के गवर्नर ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले हो सकते हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......