यूक्रेन में हेलीकॉप्टर क्रैश, गृहमंत्री समेत 18 लोगों की मौत
यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं का एक हेलीकॉप्टर कीव के बाहरी इलाके ब्रोवेरी में दुर्घटनाग्रस्त होकर बच्चों के एक स्कूल पर गिर गया.


कीव : रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन को एक और बड़ी मुसबित का सामना करना पड़ा है. दरअसल, राजधानी कीव में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद छोटे बच्चों के स्कूल में जा गिरा. इस हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 18 लोगों की मौत हो गयी है. दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं का एक हेलीकॉप्टर कीव के बाहरी इलाके ब्रोवेरी में दुर्घटनाग्रस्त होकर बच्चों के एक स्कूल पर गिर गया. इससे स्कूल भवन में आग लग गयी और तेज लपटें उठने लगीं. घटना की सूचना पाकर पुलिस व आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे. घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है.

इस हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री सहित 18 लोगों की मौत हो गयी है. इनमें अधिकांश बच्चे हैं. इनके अलावा दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है. 

ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गयी है. यूक्रेन के गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस हादसे में साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. यूक्रेन की सुरक्षा विशेषज्ञ मारिया अवदीवा ने ट्वीट कर यूक्रेन के गृह मंत्री की मौत की पुष्टि की है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......