पीओके में सड़कों पर उतरे लोग, बुनियादी जरूरतें को लेकर लोग परेशान
प्रदर्शन करते लोग


गिलगित-बाल्टिस्तान : घरेलू मोर्चे पर घिरे पाकिस्तान को अब पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भी जोरदार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं।

गुस्साए लोग सड़कों पर उतर कर बिजली, ईंधन, सड़क, भोजन जैसी समस्याओं का समाधान मांग रहे हैं। यह लोग पाकिस्तान की सरकार पर अत्याचार व सौतेले व्यवहार का आरोप भी लगा रहे हैं। ये लोग अत्याचार न थमने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दे रहे हैं।
 

प्रदर्शनकारी अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से भी नाराज हैं। उनका आरोप है कि यह प्रतिनिधि आम लोगों की मदद करने के बजाय लोगों के शोषण में पाकिस्तानी अधिकारियों की मदद करते हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही अवामी एक्शन कमेटी का कहना है कि चुने हुए प्रतिनिधियों ने गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान का उपनिवेश बना दिया है। यहां से पाकिस्तान सभी तरह के संसाधनों का दोहन करता है और बदले में किसी तरह की सुविधा नहीं मिलती है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......