डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तारी का डर, समर्थकों से की विरोध करने की अपील
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप


नई दिल्ली : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है. ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा-मुझे मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सकता है. ट्रंप ने अपने समर्थकों से इसका विरोध करने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा कि उन्हें मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के ऑफिस से गुप्त सूचना मिली है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि आरोप क्या होंगे. इस मामले पर जिला अटॉर्नी कार्यालय के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

पूर्व राष्ट्रपति का कहना है कि न्यूयॉर्क के अभियोजक कुछ महिलाओं को भुगतान किए गए धन से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति ने इन महिलाओं को यौन संबंधों के बदले में धन देकर मामले को सार्वजनिक नहीं करने को कहा था.

क्या है मामला
मामला पोर्न स्टार डेनियल से जुड़ा है, जिनका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है. उनका कहना है कि एक दशक पहले उनका ट्रंप के साथ अफेयर था. हालांकि ट्रंप ने अफेयर से इनकार किया है. ट्रंप  2017 से 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति थे.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......