पाकिस्तान : मुफ्त आटा के लिए मची भगदड़, पुलिस ने की फायरिंग, कई घायल
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रमजान से कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि 1.58 करोड़ परिवारों को रमजान के महीने में मुफ्त गेहूं का आटा मुहैया कराया जाएगा।


इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आर्थिक संकट ने लोगों की कमर तोड़ दी है. हालत ये है कि हैं कि लोगों के पास पैसा नहीं बचा है और और देश में खाने पीने की चीजें लगातार आसमान छू रही हैं. इस बीच पाकिस्तान ने महंगाई के बीच रमजान के दौरान मुफ्त आटा वितरण में भगदड़ मच गयी. पुलिस के लाठीचार्ज-हवाई फायरिंग में कई लोग घायल हो गए हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रमजान से कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि 1.58 करोड़ परिवारों को रमजान के महीने में मुफ्त गेहूं का आटा मुहैया कराया जाएगा। .इसके लिए बीस हजार आटा वितरण केंद्र बनाने का ऐलान भी हुआ था. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने महंगाई से जूझ रहे देश की जनता को को रमजान के महीने में राहत देने के लिए पांच अरब रुपये आवंटित किए हैं.

पिछले कई दिनों से आटा वितरण में खींचतान की खबरें सामने आ रही थी. अब खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मर्दन के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आटा वितरण के दौरान भगदड़ मच गयी. इस कारण कई लोग घायल हो गए. गुस्साए लोगों ने सरकार पर प्रक्रिया का सही पालन न करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने की कोशिश की, तो इन लोगों ने नौशेरा रोड जाम कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जाम लगाए लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. प्रदर्शनकारियों ने लाठीचार्ज के जवाब में पुलिस पर हमला कर दिया. इस पर पुलिस ने हवाई फायरिंग की. पुलिस के बल प्रयोग में कई पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए. इस दौरान कई महिलाएं व बुजुर्ग बेहोश भी हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......