इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर  6.1 रही तीव्रता
File Photo


जकार्ता : इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (यूएमएससी) के अधिकारियों के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप से धरती हिला। तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर पहले वाले की तीव्रता 6.1 रही। इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया।

पहला भूकंप 43 कि.मी. की गहराई पर जबकि, दूसरा 40 कि.मी. की गहराई पर था। भूकंप के कारण अभी तक किसी तरह के जन-धन की हानि की सूचना नहीं है। सनद रहे गुजरे बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......