10 लाख भारतीयों को इस साल वीजा देगा अमेरिका, सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने दी जानकारी
File Photo


वाशिंगटन : अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है, अमेरिका इस वर्ष 10 लाख भारतीयों को वीजा जारी करेगा। अमेरिका के दक्षिण-मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा है कि वीजा के कार्य में प्राथमिकता के आधार पर तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को वीजा दिए जाने के कार्य को तेज कर दिया गया है।

एच-1बी और एल वीजा की भारत के आईटी पेशेवरों की सबसे अधिक मांग में शामिल हैं। एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी तकनीकी कंपनियों को अपने यहां विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति की अनुमति देता है। इसके साथ ही अमेरिका में पढ़ाई करने जाने वाले छात्रों में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

लू ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन इन गर्मियों में कालेज शुरू होने से पूर्व वीजा जारी करने के प्रति प्रतिबद्ध है। अमेरिकी राजनायिक लू ने बताया कि हम उन आवेदकों के लिए घरेलू वीजा नवीनीकरण को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जो अमेरिका में शारीरिक रूप से उपस्थित होने के साथ ही कुछ आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

लू ने कहा कि हमारी योजना इस वर्ष के अंत में एक योजना शुरू करने की है। इससे इन आवेदकों को अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए विदेश जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही लू ने कहा कि हम जानते हैं कि एक लाख अमेरिकी भारत में रह रहे हैं। यह रिश्ता दोनों ही देशों के लिए लाभदायक है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......