पाकिस्तान : शुक्रवार को चौथे दिन भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद, पीटीए ने कहा बहाली के लिए सरकार से नहीं मिला कोई आदेश
File Photo


इस्लामाबाद : पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने शुक्रवार को कहा कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की बहाली के संबंध में सरकार की ओर से उसे अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर दूरसंचार नियामक ने नौ मई को देशभर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी थीं.

इमरान खान की गिरफ्तारी से गुस्साए पीटीआई समर्थकों ने लाहौर, रावलपिंडी और पेशावर में सेना और सरकारी इमारतों पर हमला करते हुए हिंसा की. अराजकता के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों द्वारा यह कदम उठाया गया था, जबकि फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब सहित प्रमुख सोशल मीडिया साइटों तक पहुंच भी तब से अवरुद्ध कर दी गई है.

पीटीए ने आज एक बयान में कहा कि देशभर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अगली सूचना तक निलंबित रहेगी. हालांकि, इसमें कहा गया है कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है. दूरसंचार नियामक ने कहा कि गृह मंत्रालय ने मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित करने के आदेश जारी किए थे और उसे अधिकारियों से इस संबंध में कोई नया निर्देश नहीं मिला है. इससे पहले गुरुवार को गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा था कि उम्मीद है कि अगले 36 घंटे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल हो जाएंगी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......