पाकिस्तान : पंजाब प्रांत में पिता और भाईयों ने मिलकर यवुती को जिन्दा जलाया
File Photo


लाहौर : पकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक युवती को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. मामला रविवार का है. पुलिस ने बताया कि मामला झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का है. घटना शुक्रवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झंग जिले के गढ़ महाराजा में हुई.

जांच अधिकारी मोहम्मद आजम ने के मुताबिक रजाब अली ने अपने बेटों जब्बार और आमिर तथा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 26 मई को अपनी 20 वर्षीय बेटी को घर में आग लगाने से पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया.

पुलिस  ने बताया कि युवती अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाहती थी. उन्होंने कहा, ‘एक दिन पहले, वह घर से चली गई थीं और ऐसा बताया जाता है कि लौटने से पहले उस व्यक्ति के साथ कुछ समय बिताया था.’

आजम ने बताया कि उसके लौटने पर उसके पिता, दो भाइयों और परिवार की कुछ महिलाओं ने उसे रस्सी से बांध दिया और आग लगाने से पहले युवती को बुरी तरह से प्रताड़ित किया. उन्होंने बताया कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

मामले  में पुलिस ने पीड़िता के पिता, दो भाइयों और एक बहन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों को अपने इस कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है और उनका कहना है कि लड़की ने परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाई है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......