26 साल की कोशिश के बाद रासायनिक हथियार से मुक्त हुई दुनिया : ओपीसीडब्ल्यू
ओपीसीडब्ल्यू के प्रमुख फर्नांडो एरियास


हेग : दुनिया को रासायनिक हथियारों से मुक्त करने के लिए 26 साल से की जा रही कोशिश सफल साबित हुई है। अब दुनिया से रासायनिक हथियार खत्म हो चुके हैं। इस बारे में रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) ने खुद इस बारे में जानकारी दी है।


रासायनिक हथियार निषेध संगठन यानी ऑर्गनाइजेशन फॉर प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वीपन्स (ओपीसीडब्ल्यू) पूरी दुनिया से रासायनिक हथियारों की मुक्ति पर नजर रखने का काम करता है। इसके लिए वर्ष 1997 से विशेष अभियान शुरू किया गया था।

26 साल की कोशिशों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि केंटुकी में अमेरिकी सेना के केंद्र ब्लू ग्रास आर्मी डिपो ने अपने दशकों पुराने स्टॉक को खत्म कर दिया है, जिससे दुनिया को रासायनिक हथियारों से छुटकारा दिलाने के लिए 1997 में शुरू किया गया वैश्विक प्रयास पूरा हो गया है।

इसके बाद ओपीसीडब्ल्यू के प्रमुख फर्नांडो एरियास ने कहा कि अमेरिका द्वारा अपने आखिरी जहरीले हथियारों से छुटकारा पाने की घोषणा किये जाने के बाद सभी घोषित भंडार अपरिवर्तनीय रूप से नष्ट हो गए हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......