हमास और रूस लोकतंत्र के दुश्मन : बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन


वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास और रूस को लोकतंत्र का दुश्मन बताया। ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम टेलीविजन संबोधन में उन्होंने कहा कि हमास और रूस दोनों लोकतंत्र को नष्ट करने पर तुले हैं। बाइडन ने यूक्रेन और इजराइल को अमेरिका के हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया और दोनों देशों को सहायता देने पर बात की। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

बाइडन ने कहा कि हमास और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मगर दोनों की मंशा एक है। दोनों अपने पड़ोसी लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका महान राष्ट्र के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है।अमेरिका हमास जैसे आतंकवादियों और पुतिन जैसे तानाशाहों को जीतने नहीं दे सकता।

बाइडन ने कहा उनके लिए बंधक बनाए गए अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने फिलिस्तीन प्राधिकरण के राष्ट्रपति अब्बास से भी बात की और दोहराया कि अमेरिका फिलिस्तीनी लोगों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है। बाइडन ने इजराइल और यूक्रेन के संदर्भ में ईरान की भूमिका की आलोचना की।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......