तोशाखाना केस : इमरान खान और बुशरा बीबी 14 साल की जेल
इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी


इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी बड़ी मुसीबत में घिर गए हैं. तोशाखाना मामले में उन दोनों को 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है. पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि इस दंपति को कैद ए बामुशक्कत की सज़ा सुनाई गई है.

जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद बशीर ने तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में रावलपिंडी की अदियाला जेल में सुनवाई की. इसी जेल में पूर्व प्रधानमंत्री एक अन्य मामले में सजा काट रहे हैं. अदालत ने अपने फैसले में दोनों पर 10 साल तक किसी भी सरकारी पद पर रहने से प्रतिबंध लगाया है और प्रत्येक पर 78.70-78.70 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

इमरान खान के लिए लगातार दो दिन में यह दूसरा झटका है. एक दिन पहले ही मंगलवार को पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने इमरान खान और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद को साइफर मामले में 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी. इमरान खान ने पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने से कुछ महीने पहले ही वर्ष 2018 में बुशरा बीबी से शादी की थी. इस मामले बुशरा बीबी आज अदालत में पेश नहीं हुईं.

इस मामले का संबंध गोपनीय राजनयिक दस्तावेज के खुलासे से हैं. दरअसल इमरान खान ने 27 मार्च, 2022 को एक सार्वजनिक रैली में अमेरिका का नाम लेते हुए दावा किया था कि यह उनकी सरकार को गिराने की एक ‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’ का सबूत है. संघीय जांच एजेंसी ने पिछले साल 15 अगस्त को खान और कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......