टैग:#पाकिस्तान, #पूर्व पीएम इमरान खान, #बीते साल, #मई, #जेल, #बंद,
इस्लामाबाद में आज PTI समर्थक करेंगे विशाल जलसा
फाइल फोटो


पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान बीते साल मई से जेल में बंद हैं। उनके समर्थकों ने बार-बार देश में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है। इस कड़ी में एक बार फिर इमरान खान के हजारों समर्थकों ने पाकिस्तान के सड़कों पर उतरने का फैसला किया है।

पूर्व सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थक आज फिर पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। इसमें खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब के प्रांतों से हजारों की संख्या में पीटीआई समर्थक इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं। पीटीआई समर्थकों ने दोपहर 3 बजे एक रैली करने का फैसला किया है। वहीं, पाक प्रशासन को डर है कि यह रैली पिछले साल मई जैसे हालात न पैदा कर दे।

प्रशासन ने जलसा करने के NOC को किया रद्द

इमरान खान द्वारा स्थापित पार्टी को पहले दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को रद्द करने के बावजूद पीटीआई ने आज (गुरुवार) संघीय राजधानी में जलसा आयोजित करने की घोषणा की है। एक बयान में, आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि संघीय राजधानी में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला

इस रैली के आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को सभी सार्वजनिक और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया है।

राजनीतिक संघर्ष करना हमारा संवैधानिक और कानूनी अधिकार

बुधवार को एक बयान में पीटीआई इस्लामाबाद के अध्यक्ष आमिर मुगल ने कहा कि जिला प्रशासन ने अधिसूचना रद्द कर दी है, लेकिन हमने जलसा रद्द नहीं किया है।शांतिपूर्ण तरीके से राजनीतिक संघर्ष करना हमारा संवैधानिक और कानूनी अधिकार है। 

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से नाराज हुए राष्ट्रपति ट्रंप...हमले के लिए गार्सिया द्वीप का इस्तेमाल करने की नहीं दी अनुमति ..

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप है. यहां ब्रिटेन का सैन्य अड्डा है. ट्रंप ने ......

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी

खामेनेई की मौत ईरानी तेज किये दुश्मनों पर हमले, US जेट को बनाया निशाना, कुवैत, सऊदी अरब समेत कई स्थानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी ..

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू ......