पाकिस्तान : पेशावर में बम धमाका, 9 लोगों की मौत, 4 पुलिसकर्मी घायल
धमाके के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया.


पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर शहर में गुरुवार को जबरदस्त धमाका हुआ. इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी पेशावर कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर मियां सईद के दफ्तर से मिली. 


मियां सईद ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि विस्फोटक एक पुलिस मोबाइल वैन के रूट पर लगाया गया था. यानी पुलिसकर्मियों को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. धमाके के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया. बम डिस्पोजल स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीमें सबूत जुटा रही हैं.

क्वेटा भी दहला था
यह धमाका ऐसे समय हुआ है जब मंगलवार को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में भी बड़ा विस्फोट हुआ था. 30 सितंबर को फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के पास हुए धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत और 32 लोग घायल हो गए थे. बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर ने मृतकों की पुष्टि की थी.

4 आतंकियों को मारा
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगटी ने इस हमले को ‘आतंकी हमला’ बताया और कहा कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आतंकियों को मार गिराया. बुगटी ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘कायराना हमलों से देश की हिम्मत नहीं टूटेगी. जनता और सुरक्षा बलों की कुर्बानियां बेकार नहीं जाएंगी. हम बलूचिस्तान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

भारत-रूस व्यापार में उछाल: राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के ‘पर्सनल टच’ की जमकर की सराहना

भारत-रूस व्यापार में उछाल: राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के ‘पर्सनल टच’ की जमकर की सराहना..

मॉस्को में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से एक उच्चस्तरीय मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा ......

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शहबाज सरकार की याचिका खारिज, अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे पूर्व पीएम इमरान खान

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शहबाज सरकार की याचिका खारिज, अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे पूर्व पीएम इमरान खान..

18 अगस्त को शीर्ष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने निर्देश दिया था कि इमरान खान को ......

द्वितीय विश्व युद्ध की विरासत पर फिर गहराया तनाव: विवादित कुरील द्वीप पर पुतिन की यात्रा से भड़का जापान, रूस ने दिया कड़ा जवाब

द्वितीय विश्व युद्ध की विरासत पर फिर गहराया तनाव: विवादित कुरील द्वीप पर पुतिन की यात्रा से भड़का जापान, रूस ने दिया कड़ा जवाब..

द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने के आठ दशक बाद भी उसकी क्षेत्रीय विरासत को लेकर रूस ......