इजरायल को ईरान का करारा जवाब, मिसाइल हमले में 10 की मौत
ईरान ने इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए एक साथ 37 मिसाइलें दागीं.


यरुशलम/दुबई : सुप्रीम लीडर अयातुल्‍लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरान और आक्रामक हो गया है. ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों पर अब तक का सबसे बड़ा और घातक मिसाइल हमला किया है. रविवार को ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों ने इजरायल के साथ-साथ दुबई, अबू धाबी, दोहा और मनामा को भी थर्रा कर रख दिया है. इजरायल में 10 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं, 50 से ज्‍यादा के घायल होने की खबर आ रही है.

ईरान ने इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए एक साथ 37 मिसाइलें दागीं. इनमें से एक मिसाइल सीधे इजरायल के ‘बेत शेमेश’ (Beit Shemesh) शहर की एक बहुमंजिला इमारत से जा टकराई. इस भीषण हमले में अब तक कम से कम 10 इजरायली नागरिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं.

इस हमले ने इजरायली सुरक्षा तंत्र पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. इजरायली रक्षा बल (IDF) अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि उनका उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम ‘आयरन डोम’ इस ईरानी मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट (नष्ट) करने में क्यों विफल रहा.

ईरान की यह जवाबी कार्रवाई सिर्फ इजरायल तक सीमित नहीं रही. खाड़ी देशों में भी दहशत का माहौल है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख शहरों दुबई और अबू धाबी, कतर की राजधानी दोहा और बहरीन की राजधानी मनामा में भी कई नए धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं. ईरान ने अपने ‘काउंटर-अटैक’ (जवाबी हमले) को तेज़ करते हुए पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक दिया है.

मैं अपने दुश्मनों का पीछा करूंगा
इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने ‘बेत शेमेश’ में हुए भीषण मिसाइल हमले पर गहरा दुख और भयंकर आक्रोश जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बेनेट ने लिखा, “बेत शेमेश के भयावह दृश्यों को देखकर दिल दहल जाता है. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. उन्होंने ईरान को ‘बुरी ताकत’ करार देते हुए कहा कि आज पूरा इजरायल घायलों के जल्द ठीक होने और ईरानी ताकतों पर इजरायली सेना (IDF) की जीत के लिए एकजुट होकर प्रार्थना कर रहा है. अंत में बेनेट ने दुश्मनों को खुली और कतई न बख्शने वाली चेतावनी देते हुए लिखा, मैं अपने दुश्मनों का पीछा करूंगा, उन्हें पकड़ लूंगा और जब तक उन्हें पूरी तरह नष्ट नहीं कर देता, तब तक वापस नहीं लौटूंगा.

इज़रायल के विदेश मंत्रालय का पलटवार और ईरान के राष्ट्रपति की खुली धमकी
बेत शेमेश में हुए मिसाइल हमले के बाद इजरायल के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ (X) पर ल‍िखा, जहां एक तरफ इज़रायल केवल ईरानी शासन और उसके सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ ईरान जानबूझकर इज़रायली नागरिकों पर जानलेवा हमले कर रहा है. ईरान के राष्ट्रपति ने भी एक टेलीविजन वीडियो संदेश जारी कर इज़रायल और उसके सहयोगियों को सीधी चेतावनी दी है. उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा, ईरान के सशस्त्र बल हमारे दुश्मनों को पूरी तरह से ‘हताश और निराश’ कर देंगे.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

बंधुआ मजदूरी के बहाने अमेरिका का वार, भारत पर 12.5% टैरिफ का प्रस्ताव, GTRI बोला- नियमों के खिलाफ, WTO में दें चुनौती

बंधुआ मजदूरी के बहाने अमेरिका का वार, भारत पर 12.5% टैरिफ का प्रस्ताव, GTRI बोला- नियमों के खिलाफ, WTO में दें चुनौती..

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बातचीत के बीच अमेरिका ने फिर टैरिफ का दांव चला है। बंधुआ मजदूरी ......