नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इंडोनेशिया दौरे पर जकार्ता पहुंचे। यहां कम्युनिटी इवेंट में उन्होंने भारत-इंडोनेशिया के सभ्यता वाले रिश्तों को याद किया और कहा, "साम्राज्य बने और गिरे, पर हमारे रिश्ते हमेशा कायम रहे।" पीएम ने राष्ट्रपति प्रबोवो के "इंडियन DNA" वाले बयान का जिक्र करते हुए भारत को 'Unstoppable' बताया और 1.4 बिलियन आकांक्षाओं की बात की। नरेंद्र मोदी, इंडियन DNA
'इंडियन DNA' और 'कुछ-कुछ होता है': साझा विरासत की बात
PM मोदी ने एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए राष्ट्रपति प्रबोवो का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में भारतीय संस्कृति का प्रेम राष्ट्रपति भवन में भी दिखा। यहां "कुछ-कुछ होता है" गाना बहुत लोकप्रिय है।
उन्होंने बताया कि प्रबोवो ने गर्व से कहा कि उनमें इंडियन DNA है। पीएम बोले, "ये DNA म्यूचुअल ट्रस्ट से बना है, साझी विरासत से बना है, साझा स्मृतियों से बना है। भारत-इंडोनेशिया का रिश्ता सभ्यताओं का है, सागर का है।" उन्होंने कहा कि जब दोनों देश साथ चलते हैं तो "कुछ-कुछ से आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है।"
'साम्राज्य गिरे, रिश्ता कायम रहा': विकास की अधीरता
भारत-इंडोनेशिया संबंधों पर पीएम ने कहा, "साम्राज्य बने और गिरे और दुनिया की राजनीति बदली, लेकिन भारत और इंडोनेशिया के बीच ये रिश्ता हमेशा बना रहा। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"
उन्होंने कहा कि दोनों देश विकास के लिए अधीर हैं। कोरोना संकट और वेस्ट एशिया संकट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था नहीं थमी। "रिफॉर्म्स, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म" के मंत्र से देश बदल रहा है। भारत की ग्रोथ को उन्होंने एक लाइन में बताया: "1.4 billion aspirations in motion।"
'भारत Unstoppable है': एनर्जी से चिप मैन्यूफैक्चरिंग तक
PM मोदी ने कहा कि आज भारत सिर्फ सबसे तेज ग्रो करने वाली इकॉनोमी नहीं है, बल्कि यहां "billion plus dreams in motion" हैं। एनर्जी, कनेक्टिविटी और चिप मैन्यूफैक्चरिंग तक हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने फुटबॉल फीवर का भी जिक्र किया और इंडोनेशिया में बसे भारतीयों को "मैन ऑफ द मैच" कहा। अंत में उन्होंने प्रबोवो से कहा, "जो योजनाएं बताईं उन पर न कॉपीराइट है न रॉयल्टी। सबका साथ-सबका विकास हमारा मंत्र है।"




