IPL : गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज, दोनों नई टीमें खेलेंगी अपना पहला मैच
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल


नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 15 में सोमवार को गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमें नई हैं और पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने जा रही हैं. दोनों ही टीमों को पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल किया गया है. गुजरात टाइटन्स के लिए हार्दिक पंड्या कप्तानी कर रहे हैं. वहीं  लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है.

गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पिछले सीजन में मुंबई इंडिंयस के लिए खेल रहे थे और केएल राहुल पंजाब किंग्स कप्तानी के साथ ओपनर बल्लेबाज भी थे. आपको बताते चलें कि दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

आईपीएल का आज तीसरा दिन है. 26 मार्च को खेले गए ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था. इसी तरह 27 मार्च को दो मुकाबले खेले गए थे, जिसमे  पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से शिकस्त दी थी जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

IPL : गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज, दोनों नई टीमें खेलेंगी अपना पहला मैच

नागपुर में 'हाथ' का दोबारा दबदबा: MLC चुनाव में अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी ऐतिहासिक जीत..

आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी का पारम्परिक गढ़ माने जाने वाले नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वंजारी ......

IPL : गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज, दोनों नई टीमें खेलेंगी अपना पहला मैच

भोपाल का दरिंदा प्यारे मियां बेनकाब: 78 साल की उम्र में 10 बार उम्रकैद की सजा, नाबालिगों को बनाता था शिकार..

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ......