साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण अब से कुछ देर में होगा शुरू, बरतें सावधनियां, इस समय पर आपके शहर में पड़ेगा ग्रहण
चंद्र ग्रहण के दुष्‍प्रभाव से बचने के लिए धर्म-शास्‍त्रों में कुछ मंत्र बताए गए हैं.


नई दिल्ली : साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण अब से कुछ देर में लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का सूतक शुरू हो चुका है. इसकी शुरुआत शाम को चंद्रोदय यानी कि चांद निकलने के साथ ही शुरू हो जाएगा. आज लगने वाला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण शाम को 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा.  

चंद्र ग्रहण देश के कई शहरों ईटानगर, रांची, गुवाहाटी, दिल्‍ली, मुंबई, पटना, नोएडा आदि में दिखाई देग. चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां भी बरतें. मसलन- चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को न छुएं, यात्रा करने से बचें, कुछ खाने-पीने से परहेज करें.

बता दें कि आज पड़ने वाला चंद्र ग्रहण कुछ जगहों पर स्‍पष्‍ट दिखाई देगा, जबकि कुछ जगहों पर आंशिक दिखाई देगा. धर्म और ज्‍योतिष में चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण की घटना को अशुभ माना गया है. आज भी मेष राशि में लग रहा चंद्र ग्रहण कुछ राशि वालों के लिए अशुभ साबित हो सकता है. लिहाजा इन राशि वालों और गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए.

यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से देखा जा सकेगा. वहीं भारत में यह चंद्र ग्रहण कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि शहरों में नजर आएगा.

चंद्र ग्रहण के दुष्‍प्रभाव से बचने के लिए धर्म-शास्‍त्रों में कुछ मंत्र बताए गए हैं. चंद्र ग्रहण के दौरान 'तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥ या विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥' मंत्र का जाप करें.

प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण शुरू होने और खत्‍म होने का समय ये रहेगा.

दिल्ली  : चंद्र ग्रहण - शाम 05.32 - शाम 06.18
कोलकाता : चंद्र ग्रहण - शाम 04.56 - शाम 06.18
मुंबई : चंद्र ग्रहण - शाम 06.05 - शाम 06.18
रांची : चंद्र ग्रहण - शाम 05.07 - शाम 06.18
पटना : चंद्र ग्रहण - शाम 05.05 - शाम 06.18
गुवाहाटी : चंद्र ग्रहण - शाम 04.37 - शाम 06.18
अहमदाबाद : चंद्र ग्रहण - शाम 06.00 - शाम 06.18
जयपुर : चंद्र ग्रहण - शाम 05.41 - शाम 06.18
लखनऊ : चंद्र ग्रहण - शाम 06.00 - शाम 06.18
चंडीगढ़: चंद्र ग्रहण - शाम 05.20 - शाम 06.18
भोपाल : चंद्र ग्रहण - शाम 05.40 - शाम 06.18
चेन्नई : चंद्र ग्रहण - शाम 05.42 - शाम 06.18

चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. साल का अंतिम चंद्र ग्रहण मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ है. जबकि मेष, वृषभ, सिंह, मकर, धनु और मीन राशि वाले ग्रहण के दौरान सावधान रहें. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण अब से कुछ देर में होगा शुरू, बरतें सावधनियां, इस समय पर आपके शहर में पड़ेगा ग्रहण

दिल्ली में अभी नहीं होंगे MCD के मेयर चुनाव? एलजी बोले-मौजूदा मेयर और डिप्टी मेयर को अगले चुनाव तक पद पर बने रहेंगे ..

उप-राज्यपाल सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यालय पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति ......